फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raids in search of those who send the location of the officers

Shamli: दो से पांच हजार रुपये में भेजते थे अफसरों की लोकेशन, दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Tue, 22 Jul 2025 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 22 Jul 2025 01:20 AM IST
सार

व्हाटसएप ग्रुप पर ट्रक मालिकों और चालकों को अफसरों की लोकेशन दो से पांच हजार रुपये में बेची जा रही थी। ये पूरा गिरोह आसपास के राज्यों में भी चल रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Raids in search of those who send the location of the officers
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

शामली जनपद में व्हाटसएप ग्रुप पर अफसरों की लोकेशन ट्रक मालिकों और चालकों को भेजने के प्रकरण में पुलिस गिरोह में शामिल आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस मामले में पुलिस ने 54 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक पुलिस व्हाटसएप ग्रुप के एडमिन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ट्रक मालिकों से लोकेशन भेजने की एवज में आरोपी प्रति गाड़ी दो से पांच हजार रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: डाक कांवड़ की भागम-भाग, सात घंटे में 150 किमी. की दौड़, हर टीम पर दो लाख तक का खर्च
विज्ञापन

 

अमर उजाला में पिछले सप्ताह व्हाटसएप ग्रुप पर आरटीओ व खनन अधिकारी की लोकेशन ट्रक मालिकों व चालकों को भेजने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। एसपी रामसेवक गौतम ने कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया था।

 
विज्ञापन

रविवार को पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपी आरिफ व समून निवासी गांव केरटू थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया था। एसपी ने बताया कि ग्रुप एडमिन आरिफ है और समून इस कार्य में उसके साथ रहता है।

 
विज्ञापन

उन दोनों ने बादशाह रोड लाइन नाम से व्हाटसएप ग्रुप बनाकर उसमें हरियाणा, शामली व सहारनपुर आदि जिलों के 54 लोगों को जोड़ा गया था। इस प्रकरण में आरिफ, समून के अलावा ग्रुप में शामिल सदस्य अफसार गुर्जर, अमन पुत्रा, बशीर अफसार, अमरजीत दहिया, अरुण देशवाल, अशोक दहिया, इकबाव पंवार, कौशिक, कुशल यादव, मेहराज राजपूत, मंजीत, नितिश शर्मा, प्रवीण शर्मा, रामी पूनिया, सहानी, सुनील, ट्रेडर्स, विरेंद्र सिंह, वीके, वहीद समेत 54 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अधिकारियों की लोकेशन भेजकर ओवलोड वाहनों को चालान की कार्रवाई से बचाने के लिए दूसरे रास्तों से निकलवाते थे।

इसकी एवज में ट्रक मालिकों से दो से पांच हजार रुपये प्रति गाड़ी वसूलते थे। एसपी ने बताया कि इस गिरोह में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed