{"_id":"584701e64f1c1b104f448978","slug":"raids-at-medical-stores-were","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर हुई छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों पर हुई छापामारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। ड्रग्स विभाग की कस्बे में छापामारी की सूचना पर मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और धड़ाधड़ मेडिकल स्टोर के शटर बंद हो गए। ड्रग्स विभाग की टीम ने कस्बे के मेंढकी दरवाजे पर दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर भारी अनियमितताएं पकड़ीं। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने दोनों मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
मंगलवार दोपहर 12 बजे ड्रग्स इंस्पेक्टर मनु शंकर अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ कस्बे के मेंढकी दरवाजे पर स्थित दानिश मेडिकल स्टोर और पब्लिक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। अग्रवाल ने बताया कि पब्लिक मेडिकल स्टोर के संचालक जुबैर अहमद मांगने पर ड्रग्स लाइसेंस नहीं दिखा सके। साथ ही उनके पास फार्मेसिस्ट नहीं था। इसके अलावा दवाइयों के बिल और ग्राहकों को दी जाने वाली बिल बुक भी नहीं थी। दवाइयां रखने के लिए फ्रिज नहीं था।
उन्होंने पब्लिक मेडिकल स्टोर से खुजली, एंटीबायोटिक दवाइयों के दो सैंपल जांच को भेजे हैं। दानिश मेडिकल स्टोर पर भी छापे के दौरान फार्मेसिस्ट नहीं मिला।
विज्ञापन
लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। दुकान में गंदगी पाई गई। यहां पर दवाइयां कम मात्रा में होने के कारण उनका सैंपल नहीं लिया गया। ड्रग्स इंस्पेक्टर मनु शकंर अग्रवाल ने बताया कि अनियमितताएं पाए जाने के कारण दोनों मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्तीकरण कराने के लिए संस्तुति की जाएगी।