{"_id":"673785da3be69488e50d1337","slug":"raid-25-seed-shops-took-samples-shamli-news-c-26-1-sal1002-131835-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बीज की 25 दुकानों पर छापा मारा, नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बीज की 25 दुकानों पर छापा मारा, नमूने लिए
Fri, 15 Nov 2024 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता तथा निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने हेतु शुक्रवार को बीज की दुकानों पर अधिकारियों ने छापामारी की। इस दौरान 25 दुकानों की जांच की गई।
जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि सिंभालका से गेहूं बीज के तीन नमूने, थानाभवन की विभिन्न दुकानों से दस नमूने लिए गए।
उप जिलाधिकारी कैराना स्वप्निल यादव ने तितरवाड़ा की दुकानों से कुल 14 गेहूं के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाए जाने पर दो बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान जनपद के बीज विक्रेताओं को बीज बिक्री पर अनिवार्य रूप से किसानों को कैश मैमो देने के साथ-साथ स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। जनपद में रबी फसलों की बुवाई का कार्य चल रहा है, जिसके अन्तर्गत जनपद में सभी प्रकार के बीजों की मात्रा पर्याप्त रूप में उपलब्ध है। कहा कि छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।