फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rahul Gandhi will rest for five hours in Unchagaon

Shamli News: ऊंचागांव में पांच घंटे विश्राम करेंगे राहुल गांधी

Fri, 30 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will rest for five hours in Unchagaon
कैराना के ऊंचागांव में राहूल गांधी के विश्राम करने के स्थान का निरीक्षण करते कोतवाली प्रभारी पं? - फोटो : SHAMLI
ऊंचागांव में पांच घंटे विश्राम करेंगे राहुल गांधी
विज्ञापन

कैराना, शामली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पांच जनवरी को कैराना में प्रवेश करेगी। क्षेत्र के ऊंचागांव में राहुल गांधी करीब पांच घंटे विश्राम करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसी के चलते क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में सुरक्षा की कमान पुलिस क्षेत्राधिकारी के हाथ में होगी।
तीन जनवरी से गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। पांच जनवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा एलम और कांधला से होते हुए क्षेत्र के ग्राम ऊंचागांव में सुबह 10 बजे पहुंचेगी। ऊंचागांव में मुख्य मार्ग पर ऊन शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र के बराबर में दो कैंपस बनाए जाएंगे। एक कैंपस में राहुल गांधी रहेंगे, जबकि दूसरे कैंपस में उनके पदाधिकारी व कार्यकर्ता विश्राम करेंगे। पांच घंटे के विश्राम के बाद अपराह्न करीब तीन बजे राहुल गांधी कैराना के कांधला तिराहे से यमुना पुल होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

-
55 बीघा भूमि पर लगाए जाएंगे दो बड़े कैंपस
ऊंचागांव में राहुल गांधी के विश्राम के लिए ऊन शुगर मिल के गन्ना तोल केंद्र के आसपास करीब 55 बीघा भूमि चिह्नित की गई है, जिसका फ्रंट करीब 300 मीटर का है। इस भूमि पर ही दो कैंपस बनाए जाएंगे। यहां शौचालय और बाथरूम के साथ ही पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए एक-दो दिन में कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यात्रा मार्ग को चार सेक्टरों में् बांटा, 52 ड्यूटी प्वाइंट बनाए
कांधला थाने की सीमा से लेकर कैराना कोतवाली क्षेत्र के हरियाणा बॉर्डर तक यात्रा मार्ग को चार सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें प्रत्येक सेक्टर पर एक-एक पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभारी रहेंगे। जबकि एक अन्य सीओ ड्यूटी प्वाइंट चेकिंग करने के लिए तैनात रहेंगे। इसके अलावा आठ इंस्पेक्टर, 60 दरोगा, चार महिला दरोगा, पांच हेड कांस्टेबल, 200 कांस्टेबल, दस महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कोतवाली क्षेत्र में 52 ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं। जबकि 27 रूट टॉफ रहेंगे, जहां छतों पर जवानों को तैनात किया जाएगा और निगरानी की जाएगी। इसके अलावा जैमर के साथ ही डॉग स्क्वायड टीम भी सक्रिय रहेगी।
--
एएसपी ने की बैठक, कोतवाल ने किया निरीक्षण
एएसपी ओपी सिंह ने बुधवार देर रात स्थानीय कोतवाली में सर्किल क्षेत्र के कैराना, कांधला और झिंझाना थानों की पुलिस फोर्स के साथ में बैठक की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भारत जोड़ो यात्रा लेकर पहुंचने वाले राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उधर, बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने ऊंचागांव में पहुंचकर राहुल गांधी के विश्राम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए आवश्यक जानकारी भी जुटाई।

कोट:
पांच जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का ऊंचागांव में विश्राम कार्यक्रम की जानकारी मिल रही है। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। - ओपी सिंह, एएसपी

कैराना के ऊंचागांव में ऊन शुगर मिल का गन्ना तोल क्रय केन्द्र जहा राहूल गांधी के लिए बनेगा कैंपस

कैराना के ऊंचागांव में ऊन शुगर मिल का गन्ना तोल क्रय केन्द्र जहा राहूल गांधी के लिए बनेगा कैंपस- फोटो : SHAMLI

चौसाना में शांति समिति की बैठक लेते चौकी प्रभारी

चौसाना में शांति समिति की बैठक लेते चौकी प्रभारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed