{"_id":"69ea71e8f37a1deb2a03b69e","slug":"queues-have-been-forming-at-agencies-and-warehouses-since-morning-for-cooking-gas-shamli-news-c-26-1-sal1002-163960-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रसोई गैस के लिए सुबह से ही लग रहीं एजेंसी और गोदाम पर कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रसोई गैस के लिए सुबह से ही लग रहीं एजेंसी और गोदाम पर कतारें
Fri, 24 Apr 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
रसोई गैस को लेकर सुबह से ही लग रही एजेंसी-गोदाम पर लग रही कतार
शामली। गांव गोहरनी में स्थित गोदाम पर रसोई गैस लेने के लिए सुबह से ही लोग कतार में खड़े रहे। दोपहर में धूप होने पर सिलिंडर लाइन में रखकर उपभोक्ता छांव में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
गोदाम पर आए उपभोक्ता गोहरनी निवासी अरुण कुमार, अमरपाल, एनपी सिंह व इंद्रपाल ने बताया कि वे सुबह छह बजे गोदाम पर गैस सिलिंडर लेने आए थे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी गैस नहीं मिली। दोपहर में तपती धूप में उन्हें खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा है। उनका कहना था कि वे कई दिन से रसोई गैस के लिए गोदाम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन गैस नहीं आने की बात कहकर उन्हें टरकाया जा रहा है।
जलालाबाद कस्बे में रसोई गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों धूप में खड़े रहने के बाद भी अधिकांश लोगों को बिना सिलिंडर लिए ही मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि वे अपना कामकाज छोड़कर पूरे दिन लाइन में लगे रहते हैं। भीषण गर्मी और धूप में अपनी बारी का इंतजार करने के बावजूद, शाम होते-होते स्टॉक खत्म होने की घोषणा कर दी जाती है।