फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Queue of patients in hospital, doctor missing from OPD

Shamli News: अस्पताल में मरीजों की कतार, चिकित्सक ओपीडी से नदारद

Thu, 28 Nov 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 28 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Queue of patients in hospital, doctor missing from OPD
शामली। सर्दी के मौसम में बुखार, नजला, खांसी और त्वचा रोगी बढ़ रहे हैं, लेकिन जिला अस्पताल व सीएचसी की ओपीडी में कई चिकित्सक नदारद मिले, चिकित्सक न होने से मरीज इलाज के लिए परेशान रहे। मरीजों ने कहा कि डॉक्टर के ओपीडी में न मिलने पर घंटो बाद नंबर आया।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में 763 नए और करीब 300 मरीज पुराने पर्चे पर इलाज कराने पहुंचे। इस तरह से ओपीडी में मरीज एक हजार के पार पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल व सीएचसी में ओपीडी का हाल देखा तो तीन चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं मिले।
विज्ञापन

11 बजे , बाल रोग विशेषज्ञ का कक्ष
डॉ. अशोक कुमार अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। उनके कक्ष के प्रशिक्षु मरीजों की जांच करते हुए मिले। उनके कक्ष के बाहर लाइन लगी थी। लाइन में करीब 12 मरीज इलाज के लिए इंतजार में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11.10 बजे, सर्जन का कक्ष
सर्जन नरेश सैनी अपने कक्ष में नहीं थे। उनके कक्ष के बाहर मरी नहीं थे। वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि डाक्टर कुछ देर पहले ही गए हैं। अभी आने वाले हैं।
11.15 बजे, महिला चिकित्सक का कक्ष
महिला चिकित्सक दक्षिरा अपने कक्ष में नहीं थी। करीब 15-20 महिलाएं लाइन में चिकित्सक का इंतजार कर रही थी। गार्ड ने बताया कि महिला चिकित्सक अभी कुछ देर पहले गई है, अभी आने वाली है।
ये बोले मरीज
झिंझाना से आए शमशाद ने बताया कि उसे बुखार आ रहा है। वह सुबह 10 बजे आया था। पहले पर्चा बनवाने की लाइन में लगाा। एक घंटे चिकित्सक के कक्ष के बाहर लाइन में लगा है लेकिन नंबर नहीं आया।

शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी कमलेश ने बताया उसे कई दिन से नजला व खांसी है। उसने पहले लाइन में लगकर पर्चा बनवाया। इसके बाद डाॅक्टर को दिखाने के लिए आधा घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद दवा ली।
कोट
जिला अस्पताल में चिकित्सक मौजूद रहे। सभी को ओपीडी में रहकर मरीजों की जांच करने के लिए कहा गया है,यदि कोई ओपीडी में नहीं था तो उसकी जानकारी की जाएगी।
डॉ. किशोर आहूजा

सीएचसी में ओपीडी में मरीज करते रहे इंतजार
समय दोपहर 12 बजे स्थान बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उपकार मलिक अपने कक्ष में बच्चों का उपचार करते हुए मिले। उनके कक्ष के बाहर सात-आठ बच्चों को उनके परिजन इलाज के लिए लेकर हुए थे और अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे।
समय दोपहर 12.10 बजे कक्ष में नहीं मिले निश्चेतक
निश्चेतक के पद पर नियुक्त डॉ. बिजेंद्र सिंह ओपीडी में अपने कक्ष में नहीं मिले। उनके कक्ष में चार मरीज मिले। मरीजों ने बताया वे करीब आधा घंटे से चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं।

चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया डॉ. बिजेंद्र सिंह और डॉ. मंजीत कौर एक महिला के ऑपरेशन के लिए ओटी में गए हुए थे। उन्होंने बताया सीएचसी में आए सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed