फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Qayam Mehndi from Iran said, I am absolutely fine Abba, you take care of yourself

Shamli News: ईरान से कायम मेहंदी बोले, बिल्कुल ठीक हूं अब्बा, आप अपना ध्यान रखें

Wed, 25 Jun 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Qayam Mehndi from Iran said, I am absolutely fine Abba, you take care of yourself
- सात दिन के बाद सोमवार रात 11:30 बजे युद्ध के बीच ईरान में फंसे कायम मेहंदी ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए परिजनों से की बात
विज्ञापन

- सीज फायर के बाद ईरान में नेट सेवाएं बहाल की गईं थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। इजरायल ईरान युद्ध के बीच ईरान के अब्बास बंदरगाह पर फंसे कैराना निवासी कायम मेहंदी ने सोमवार रात करीब 11:30 बजे ईरान की नेता सेवाएं बहाल होने के बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपने परिजनों से बात की। अपने बेटे से बात करने के बाद परिजनों को काफी सुकून मिला। कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। अब्बू, अम्मी सभी अपना ध्यान रखें।
छह मई को मोहल्ला से सिदरयान निवासी वसी हैदर साकी का पुत्र कायम मेहंदी मर्चेंट नेवी में नौकरी करने के लिए एजेंट के माध्यम से दुबई गया था। आठ दिन बाद ही कायम मेहंदी मोरना निवासी अपने दोस्त के साथ पानी के जहाज से ईरान के अब्बास बंदरगाह पर आ गया था। युद्ध के हालात बिगड़ने पर हवाई सेवाओं के साथ ही पानी के जहाज भी बंद कर दिए गए थे। इसके बाद ईरान की आर्मी ने कायम मेहंदी और मोरना निवासी उसके दोस्त को बंदरगाह के पास ही एक कमरे में ठहरा दिया था तथा बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। पिछले सात दिन से कायम मेहंदी से संपर्क नहीं होने पर परिजन काफी परेशान थे। परिजनों ने एलआईयू के अलावा विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया था।
विज्ञापन

वहीं वसी हैदर साकी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे उनके बेटे के मेहंदी ने ईरान से व्हाट्सएप कॉल की थी। करीब आठ मिनट बात हुई। बेटे ने उन्हें बताया कि वह यहां पर सुरक्षित है तथा खाने-पीने की भी व्यवस्था है। सीजफायर के चलते आज ही इंटरनेट सेवाएं बहाल हुईं हैं जिस पर उसने फोन किया है। सीजफायर लागू रहने पर जैसे भी मौका मिलेगा वह घर वापस आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसी हैदर साकी ने बताया कि बेटे से बात करने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। विदेश मंत्रालय से गुजारिश है कि वह जल्द ही के बेटे को वापस लाने के लिए काम करें। अल्लाह ताला से दुआ है कि युद्ध बंद हो जाए और सभी के लाल अपने घरों को लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed