फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Purna Prakash Trust provided PPE kit to police department

पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट ने पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई पीपीई किट

Tue, 16 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Purna Prakash Trust provided PPE kit to police department
शामली पुलिस ऑफिस में पीपीई किट देती पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट की संस्था पिका डॉक्टर प्रियंवदा तोमर - फोटो : SHAMLI
पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट ने पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई पीपीई किट
विज्ञापन

शामली। पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट ने कोरोना से बचाव के लिए देशभर में चलाए जा रहे कोरोना योद्धा सम्मान के तहत पुलिस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को पीपीई किट का वितरण किया। ट्रस्ट की तरफ से पुलिस को 100 किट उपलब्ध कराई गई है।

मंगलवार को पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट की संस्थापिका एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंवदा तोमर पुलिस कार्यालय पहुंची। उन्होंने पुलिस कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को पीपीई किट का वितरण किया। ट्रस्ट की ओर से पुलिस विभाग के लिए अधिकारियों को 100 किट उपलब्ध कराई गईं। डा. प्रियंवदा तोमर ने बताया कि किट में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फेस शील्ड, सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स और हैंडवाश उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 को रोकने के लिए प्रथम पंक्ति में खड़े योद्धा चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, बैंक कर्मी और प्रशासन को पीपीई किट का वितरण करने का अभियान छह अप्रैल से शुरू किया था। अभी तक ट्रस्ट द्वारा गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, नोएडा समेत कई राज्यों में पीपीई किट का वितरण किया जा चुका है। इस अवसर पर एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, जिले के थाना प्रभारी, पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट के नगराध्यक्ष डा. एमएल गुप्ता, सचिव मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed