{"_id":"5d3ded3b8ebc3e6ccf6542fd","slug":"pure-water-dirtibute-by-amar-ujala-shamli-news-mrt435569117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने शिवभक्तों को शुद्ध जल का वितरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने शिवभक्तों को शुद्ध जल का वितरण किया
विज्ञापन
ामली एसटी तिराहे पर अमर उजाला द्वारा लगाऐ स्टाल पर शुद्व जल व बुकलेट वितरण कार्यक्रम की फीता काट
- फोटो : SHAMLI
अमर उजाला ने शिवभक्तों को शुद्ध जल का वितरण किया
शामली/कैराना। अमर उजाला और अन्य संस्थाओं के सहयोग से कांवड़ियों को कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर शुद्ध जल और शिव महिमा की मैगजीन वितरित की गई।
रविवार को शहर के सहारनपुर तिराहे पर आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के सहयोग से लगाए गए स्टाल का शुभारंभ एसपी अजय कुमार ने किया। उन्होंने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की। इस मौके पर भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, नगर पंचायत चेयरमैन राजीव चौधरी, व्यापारी नेता अंकित गोयल, अनुराग जैन, टीएसआई भंवर सिंह और आदर्श मंडी थाने का स्टाफ मौजूद रहा। शामली तहसील के निकट भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी के कैंप कार्यालय पर स्टाल लगाकर कांवड़ियों को शुद्ध जल और शिव महिमा की मैगजीन वितरित की गई। इस अवसर पर उदयवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, बिल्लू, ललित कुमार, दुष्यंत, वीरपाल कालखंडे, तेजेंद्र, सूरजपाल, नीरज, अशोक, मास्टर ओमकार, कंवरपाल आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय बनत पर लगाए गए स्टाल का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी विपिन कुमार ने किया। इस अवसर पर ओमकुमार कौशिक, ओम सिंह, रामकिशन, शिवकुमार, राहुल, अजय, सोनू, मकसूद, मुन्नू सभासद, पंकज आदि मौजूद रहे। शहर के कैराना रोड पर आईसीएस कोचिंग सेंटर के सहयोग से लगाए गए स्टाल पर प्रबंधक पंकज रावत ने शुभारंभ किया। इस दौरान कपिल चौहान, मनमोहन चौहान, कुलदीप चौहान, दीपक चौहान, सुमित चौहान, रजनीश चौहान और गोविंदा आदि शिवभक्तों ने शुद्ध जल की बोतल और शिव महिमा की बुकलेट वितरित की। शहर के धीमानपुरा भिक्की मोड़ पर स्थित ओम ज्वैलर्स पर इंडियन बुलियन एसोसिएशन शामली के सहयोग से लगाए गए स्टाल पर शुद्ध पानी की बोतल और शिव महिमा की बुकलेट का वितरण शिवभक्तों को किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन सिंघल, उपाध्यक्ष दीपक मित्तल, सचिव आशु गर्ग, सहसचिव मनीष गोयल, धनप्रकाश वर्मा, शिवम गुप्ता, अश्वनी मित्तल आदि मौजूद रहे। इस दौरान करनाल निवासी कांवड़ियां शिवकुमार ने कहा कि हरिद्वार से यहां तक भोजन की व्यवस्था तो अनेक स्थान पर मिली, लेकिन शुद्ध जल की व्यवस्था यहीं पर मिली है। इसके लिए उन्होंने अमर उजाला और सहयोगी संस्था की सराहना करते हुए अपने मंजिल की ओर बढ़ गए। कैराना में रविवार को अमर उजाला द्वारा कोतवाली में लगाए गए स्टाल का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने किया। इस अवसर पर कांवड़ियों को शुद्ध पेयजल की बोतल, केले और शिव महिमा की धार्मिक पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान, कांस्टेबल सुनील कुमार, विनोद चौहान, ललित प्रजापति, कांस्टेबल विपिन आदि मौजूद रहे।