फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Punjab police raid in search of bull thief

Shamli News: सांड़ चोर की तलाश में पंजाब पुलिस की दबिश

Mon, 08 Jan 2024 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Punjab police raid in search of bull thief
कैराना। सरकारी सांड़ चोरी के आरोपी की तलाश में पंजाब पुलिस की सीआईए टीम ने नगर में दबिश दी। आरोपी के हाथ नहीं लगने पर टीम लौट गई।
विज्ञापन

रविवार को पंजाब के मानसा से पुलिस की सीआईए टीम के एसआई सरदार लक्खा सिंह अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे और आमद दर्ज कराई। एसआई सरदार लख्खा सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र से करीब दो माह पूर्व सरकारी सांड़ चोरी हुआ था। सांड़ को छोड़ने वाले व्यक्ति ने सांड़ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई थी, जिसमें दो आरोपियों के नाम सामने आए थे। एक आरोपी कैराना निवासी सालिम और दूसरा राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है। टीम ने मोहल्ला आलकलां सहित कई मोहल्लों में दबिश दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद टीम जोधपुर राजस्थान के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed