फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pulses and edible oil spoil kitchen budget

दाल और खाद्य तेलों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Tue, 29 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pulses and edible oil spoil kitchen budget
व्यापारी अनुराग मित्तल - फोटो : SHAMLI
दाल और खाद्य तेल ने बिगाड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन

कैराना। कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों पर महंगाई कहर ढहा रही है। दाल एवं खाद्य तेलों की महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बीते वर्ष के मुकाबले दलों के दाम में 20 से 25 प्रतिशत तक उछाल आ गया है।
अरहर और उड़द समेत कई दालें सौ रुपये प्रति किलो तक बिक रही हैं। विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें ऊपर से ही दालें महंगी मिल रही हैं। पिछले कुछ समय में दाल के दाम तेजी से बढ़े हैं। उधर, गृहिणियों का कहना है कि सब्जियों के साथ दाल भी महंगी हो गई है। अब दाल-रोटी खाना भी मुुश्किल हो गया है। महंगाई के चलते रसोई का बजट चरमरा गया है।
विज्ञापन

- एक तो कोरोना के कारण जनता का रोजगार कम हो गया। दूसरे रसोई में हर समय काम आने वाली सभी तरह की दाल, राजमा, सरसों का तेल आदि सब मंहगे हो गए हैं। सीमित आय में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। - सोनिया धीमान, मोहल्ला आलकला
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले साल दालें और तेल आदि सबका भाव सही था, लेकिन इस बार सभी दालों के दाम बढ़ गए हैं। रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। सरकार को रोजमर्रा रसोई में काम आने वाली खाद्य सामग्री के दामों पर लगाम लगानी चाहिए। - अलका रानी, जोड़िया कुआं
- कोरोना संकट के कारण करीब चार माह तक सभी का रोजगार पुरी तरह ठप रहा। लोगों के पास पैसों की कमी है। ऊपर से ये दाल और खाद्य तेलों के भाव बढ़ गए। सरकार को जनहित में खाद्य पदार्थों के दामों को कम करना चाहिए। - प्रभा रानी, टीचर्स कालोनी
- पिछले साल दालों व खाद्य तेल आदि के भाव ठीक थे लेकिन इस बार भाव बढ़ गए हैं। गरीबों को दाल व सरसों का तेल खरीदने में परेशानी हो रही है। - अनुराग मित्तल, जोड़िया कुआं

दाल व खाद्य तेल के भाव
सामग्री वर्तमान दाम - एक साल पहले के दाम
दाल उड़द-- 140 रुपये किलो - 110 रुपये किलो
दाल अरहर -- 100 रुपये किलो -- 80 रुपये किलो
दाल मूंग -- 100 रुपये किलो -- 90 रुपये किलो
दाल मलका -- 80 रुपये किलो -- 60 रुपये किलो
दाल चना -- 70 रुपये किलो -- 60 रुपये किलो
दाल मसूर- 90 रुपये किलो -- 80 रुपये किलो
राजमा -- 100 रुपये किलो --- 90 रुपये किलो
तेल रिफाइंड --- 1550 प्रति 15 किलो--- 1300 रुपये प्रति 15 किलो
तेल सरसों -- 1700 रुपये प्रति 15 किलो-- टीन 1200 रुपये प्रति 15 किलो

प्रभा रानी

प्रभा रानी- फोटो : SHAMLI

अलका रानी

अलका रानी- फोटो : SHAMLI

 सोनिया धीमान

सोनिया धीमान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed