फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pulse polio eradication campaign will start from December 8

Shamli News: आठ दिसंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान

Wed, 27 Nov 2024 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pulse polio eradication campaign will start from December 8
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में करीब ढाई साल बाद फिर से पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। आठ दिसंबर से एक सप्ताह तक चलाए जाने वाले अभियान के तहत पांच साल के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिले में करीब ढाई लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
पोलियो का कोई केस न मिलने पर पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान बंद चल रहा था। जिले में 20 मार्च 2022 को अंतिम बार बच्चों काे पोलियो की दवा पिलाई गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कार्यक्रम नहीं चलाया गया था।
विज्ञापन

बताया गया कि पड़ोसी देश में पोलियो का केस मिलने पर फिर से सरकार ने पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. करण चौधरी ने बताया कि आठ दिसंबर से पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जो बच्चे रह जाएंगे, उन्हें घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग ढाई लाख से ज्यादा बच्चों को दवा पिलाई जानी है। हालांकि अभी लक्ष्य तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed