फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Public representatives also failed to provide the gift of a modern bus stand.

Shamli News: जनप्रतिनिधि भी आधुनिक बस अड्डे की सौगात दिलाने में नाकाम

Tue, 08 Oct 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 08 Oct 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Public representatives also failed to provide the gift of a modern bus stand.
शामली। 43 साल से अधिक समय से आधुनिक बस और डिपो की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि भी मांग को पूरा कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं। हालांकि, कई जनप्रतिनिधि मांग को लेकर कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों से भी मिले हैं। मगर समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शामली जिले में लंबे समय से आधुनिक बस अड्डे, डिपो की कार्यशाला की मांग की जा रही है। मगर विभागीय और प्रशासनिक अधिकारी मांग को पूरा कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मुजफ्फरनगर रोड पर फतेहपुर गांव में डिपो कार्यशाला की भूमि खरीद के लिए 47 लाख रुपये जिला प्रशासन को मिल चुके थे। 2020 में पानीपत-खटीमा हाईवे निर्माण में डिपो कार्यशाला की 315 वर्ग मीटर भूमि चली जाने से निगम के एमडी डाॅ. संजय कुमार फतेहपुर गांव में डिपो कार्यशाला को निरस्त करा चुके हैं। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से लेकर दयाशंकर सिंह तक आधुनिक बस अड्डा और डिपो कार्यशाला बनाने का आश्वासन दे चुके हैं मगर मांग पूरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

यह बोले जनप्रतिनिधि
शामली में आधुनिक बस अड्डा बहुत जरूरी है। पूर्व में भी बस अड्डे, कार्यशाला की मांग की जाती रही है। मामले को संसद में उठाया जाएगा। प्रयास रहेगा कि जिले के लोगों को आधुनिक बस अड्डे और डिपो की सौगात दिलाई जाए। इकरा हसन, सांसद, कैराना लोकसभा सीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी का कहना है कि आधुनिक बस अड्डे, डिपो की मांग को लेकर कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों और मंत्री से मुलाकात की है। आधुनिक बस अड्डा जिले के लोगों के लिए बहुत ही जरूरी है। फिर से मांग की जाएगी। रालोद के थानाभवन विधायक अशरफ अली का कहना है कि जिले में डिपो का होना बहुत ही जरूरी है। मगर जगह के अभाव के कारण अभी तक डिपो नहीं बन सका है। कई बार विस में भी मुद्दा उठाया जा चुका है। फिर से सरकार से बस अड्डे की मांग की जाएगी।
बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि जमीन तलाशी जा रही है। डिपो बनने के बाद लंबी दूरी की बसें भी मिल सकेगी। जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

बस अड्डे के लिए जमीन का चयन करने के लिए कहा गया है। जल्द ही जमीन का चयन कर प्रस्ताव भेजा जाएगा। - संतोष कुमार, एडीएम शामली

रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली का कहना है कि पूर्व में भी कई बार आधुनिक बस अड्डे और डिपो की मांग की गई है। फिर से सीएम से बस अड्डे की मांग की जाएगी। ताकि रात में भी जिले के लोगों को आसानी से बसें मिल सके।

बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव का कहना है कि आधुनिक बस अड्डे और डिपो की मांग काफी पुराने समय से चल रही है। मगर मांग को पूरा नहीं किया जा रहा, जिसके कारण जिले के यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।


सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि आधुनिक बस अड्डा यात्रियों की जरूरत है। सरकार को यात्रियों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। सपा जल्द ही बस अड्डे के मामले को उठाएगी ताकि यात्रियों को लंबी दूरी की बसों की सौगात भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed