फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Provisional voter list will be published today

Shamli News: आज होगा अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Mon, 23 Sep 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 23 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Provisional voter list will be published today
शामली। जिले की शामली, थानाभवन, और ऊन गन्ना समितियों के तीन अक्तूबर को होने वाले डेलीगेट चुनाव के लिए सोमवार को समिति के सदस्यों की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 24 सितंबर को आपत्तियां दाखिल की जाएगी। आगामी 25 सितंबर को आपत्तियों पर सुनवाई होगी। 26 सितंबर को कोे डेलीगेट पद के लिए सुबह दस बजे से लेकर पांच बजे तक नामांकन पत्र तीनों गन्ना समितियों में दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

एआर काॅपरेटिव शिव मलिक ने बताया कि शामली गन्ना सहकारी समिति के 11, थानाभवन गन्ना समिति के 9 और ऊन गन्ना सहकारी समिति में 9 सर्किल बनाए गए है। सर्किल का गठन करके अधिसूचना चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आगामी 26 सितंबर को डेलीगेट पद के लिए सुबह दस बजे से लेकर पांच बजे तक नामांकन पत्र सभी गन्ना समितियों में दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

डायरेक्टर के पदों का चुनाव के लिए आगामी दस अक्तूबर को सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, वैध सूची का प्रदर्शन होगा। 14 अक्तूबर को नाम वापसी, चुनाव चिह्ल आवंटन, 16 अक्तूबर को मतदान और चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। 17 अक्तूबर को उपसभापति और सभापति का चुनाव होगा। इसके लिए आवश्यक हुआ तो तीन बजे से चार बजे तक मतदान होगा। चार बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed