फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Provisional voter list pasted in all three sugarcane cooperative societies for delegate election

Shamli News: डेलीगेट चुनाव के लिए तीनों गन्ना सहकारी समिति में अनंतिम मतदाता सूची चस्पा

Tue, 24 Sep 2024 03:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Provisional voter list pasted in all three sugarcane cooperative societies for delegate election
शामली। जिले की तीनों गन्ना सहकारी समितियों में डेलीगेट के तीन अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रकिया शुरू हो गई है। सोमवार को तीनाें समितियों पर अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर मुख्य गेट पर चस्पा कर दिया गया। 26 सितंबर को डेलीगेट पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसके लिए शामली समिति में छह काउंटर बनाए गए हैं। एक-एक कांउटर पर दो-दो सर्किल लगाई गई हैं।
विज्ञापन

शामली गन्ना समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए सूची को चस्पा कर दिया है। मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची पर समिति कार्यालय में आपित्तयां दाखिल की जाएंगी। 25 सितंबर को आपित्तयों का निस्तारण दोपहर तीन बजे से लेकर पांच बजे तक किया जाएगा। पांच बजे के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 26 सितंबर को डेलीगेट पद के लिए समिति कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 27 सितंबर को वैध नामांकन पत्रों की सूची चस्पा की जाएगी। 30 सितंबर को नामाकंन पत्रों की वापसी होगी। आगामी तीन अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे मतगणना के बाद परिणाम घाेषित किए जाएंगेे। उन्होंने बताया कि डेलीगेट के नामांकन पत्र के लिए छह कांउटर बनाए गए हैं। एक काउंटर पर दो सर्किल लगाई गई हैं। शामली गन्ना समिति के 88 हजार मतदाता 318 डेलीगेट के लिए वोट डालेंगे। चुने जाने वाले 318 डेलीगेट समिति के 11 डायरेक्टर चुनेंगे। इसके बाद 11 डायरेक्टर एक उपसभापति और सभापति के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन


-समिति के चुनाव के लिए तहसीलदार बने आरओ
जिले की तीनों गन्ना सहकारी समिति के मतदान के लिए तहसीलदार आरओ बनाए गए हैं। शामली गन्ना सहकारी समिति का आरओ कैराना तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान, ऊन गन्ना समिति का आरओ तहसीलदार ऊन मृदुला दुबे और थानाभवन गन्ना समिति का आरओ सदर तहसीलदार प्रियंका जायसवाल को बनाया गया। समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शामली समिति की कैराना-जसाला सर्किल का एआरओ अभिषेक प्रताप सिंह, लिसाढ़-झिंझाना सर्किल के एआरओ भूपेंद्र सिंह जेई, लांक मालेंडी सर्किल के एआरओ सलमान जैदी, गोगवान सर्किल का एआरओ अरविंद कुमार, ऊंचागांव-बुड़ीना कलां सर्किल का एआरओ मोहम्मद दानिश और कुड़ाना-बंतीखेड़ा सर्किल का एआरओ विकास कुमार को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ऊन में 16817 मतदाता चुनेंगे 117 डेलीगेट
ऊन/थानाभवन। गन्ना समिति डेलीगेट चुनाव के लिए सोमवार को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया है। ऊन गन्ना समिति की 11 सर्किल बनाई गई हैं। 16817 मतदाता 117 डेलीगेट को चुनेंगे। ये डेलीगेट 11 डायरेक्टर चुनेंगे। थानाभवन गन्ना समिति में 23642 मतदाता 107 डेलीगेट को चुनेंगे। निर्वाचित डेलीगेट नौ डायरेक्टरों का चुनाव करेंगे।


- शामली गन्ना सहकारी समिति चुनाव का आंकड़ा
-कुल मतदाता- - 88 हजार
-डेलीगेट- -318
- डायरेक्टर- -11
-उपसभापति - -1
-सभापति- - 1
-डेलीगेट का मतदान- 3 अक्तूबर
डायरेक्टर के लिए मतदान- 16 अक्तूबर
उपसभापति- सभापति- का चुनाव- 17 अक्तूबर
---------

इ्रंद्रपाल सिंह पांचाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed