फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Provided ration material to 36 poor families

36 गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई

Sat, 23 May 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Provided ration material to 36 poor families
शामली अमर उजाला फाउंडेशन व मां सावित्री देवी हॉस्टिल द्वारा जरूरतमंदों को राशन देते चिकित्सक। - फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर अपनी टीम के साथ लगातार गरीबों की मदद करने में जुटे हुए हैं। डाक्टरों ने हॉस्पिटल पर पहुंचे दो अलग-अलग मोहल्लों के 36 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर हॉस्पिटल पर जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया गया। हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रितिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला ने हॉस्पिटल स्टाफ की टीम के साथ मोहल्ला दयानंद नगर और नानूपुरा के 36 गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। डॉक्टर रितिनाथ शुक्ला ने बताया कि लोगों का कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई। डॉ. नीलम शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर महेशचंद, रोटेरियन उमाशंकर गर्ग, नवनीत जैन, राकेश शर्मा, लवलीन जैन, सलोनी, किरण त्यागी, वीना अग्रवाल, पूजा, निक्की और सलोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed