फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Provided ration material to 30 poor families

30 गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई

Sun, 07 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Provided ration material to 30 poor families
शामली अमर उजाला फाउंडेशन वह मां सावित्री हॉस्पिटल द्वारा गरीब महिला को राशन सामग्री देते डॉक्टर - फोटो : SHAMLI
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपति लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की लगातार मदद करने में जुटे हैं। डॉक्टरों ने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ बुढ़ाना रोड पर 30 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ बुढ़ाना रोड नाला पटरी पर रहने वाले गरीब परिवारों की बस्ती में पहुंचे। डॉक्टरों ने बस्ती में 30 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि राशन में चीनी, दाल, तेल, आटा आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराया है। डॉ. नीलम शुक्ला ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने की सलाह दी। राकेश शर्मा, महेश चंद, मुकेश तायल, नवनीत जैन, सुभाष धीमान, लवलीन जैन, गिरधारीलाल नारंग, किरण त्यागी, वीना अग्रवाल, उमा शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed