फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Provide quick justice to the oppressed women

पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाए --राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रियंवदा तोमर ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला जनसुनवाई

Thu, 17 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Provide quick justice to the oppressed women
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में शिकायत सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य डा0प्रियवदा तोमर - फोटो : SHAMLI
पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाएं
विज्ञापन

शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉक्टर प्रियंवदा तोमर ने महिला जनसुनवाई करते हुए कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम करते हुए पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया जाए।

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सदस्य राज्य महिला आयोग डॉक्टर प्रियवंदा तोमर ने महिला जन सुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न से संबधित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। आज महिला जनसुनवाई के दौरान सदस्य राज्य महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर महिलाओं का उत्पीड़न न किया जाए। उत्पीड़न करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिला जनसुनवाई के दौरान सदस्य राज्य महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ,महिला थाना प्रभारी एवं आशा ज्योति केंद्र की प्रियंका शर्मा सहित महिला शिकायतकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed