{"_id":"609971658ebc3e47ea293696","slug":"provide-better-treatment-to-patients-shamli-news-mrt5378136126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं
विज्ञापन
मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं
शामली। भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहे कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सोमवार को सांसद प्रदीप चौधरी कोविड अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वहां मौजूद मरीज और तीमारदारों से बात की। उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार से मरीजों की संख्या और उनके उपचार की सुविधाओं की जानकारी ली। सांसद ने सीएमएस से कहा कि किसी भी मरीज के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव न करें। मरीजों को उपचार की अच्छी सुविधाएं दी जाएं। जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है, उनको जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।
सांसद ने कहा कि कोरोना महामारी में सरकार जनता के साथ खड़ी है। प्रदेश में योगी सरकार कोरोना के प्रति बहुत ही सजग है। प्रत्येक व्यक्ति के उत्तम इलाज के लिए व्यवस्था करने में जुटी है। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने और घर से बिना वजह न निकलने की अपील की है।