फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protests started against the provident fund scam

भविष्य निधि घोटाले के विरोध में दिया धरना शुरू

Mon, 11 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protests started against the provident fund scam
शामली। जीपीएफ और सीपीएफ का 4123 करोड़ रुपये डिफाल्टर कंपनियों में निवेश किए जाने के विरोध में जिले के विद्युत वितरण मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने करमूखेड़ी बिजलीघर स्थित एसई कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। विद्युत कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी सोमवार को पानीपत रोड स्थित विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर एकत्र होकर बेमियादी धरना शुरू किया। सभी ने प्रतिदिन सुबह 11 बजे शाम पांच बजे तक जिला मुख्यालयों पर
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। 14 नवंबर को लखनऊ मुख्यालय पर होने वाले धरने में शामिल होने का आह्वान किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक भविष्य निधि की जमा धनराशि के भुगतान की गारंटी लिखित रूप से सरकार द्वारा नहीं दी जाती, तब तक सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण से कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में अधीक्षण जेके पाल, अधिशासी अभियंता प्रथम राजपाल रविवंशी, अधिशासी अभियंता द्वितीय ब्रह्म पाल, उदय प्रताप सिंह, लोकेश चंद, नेकी राम, संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता, अरुण कुमार, शेखर चंद, अतुल यादव, अर्जुन सिंह, रोबिन सिंह, सहायक अभियंता वंशराज, भानू प्रताप कुशवाहा, संदीप कुमार, राजीव कुमार, अवर अभियंता अनिल कुमार पटेल, ललित कुमार, जुगेंद्र सिंह सैनी, सत्येंद्र सिंह, पराग गर्ग, मीनू, गौरव तोमर, मीनू कुमार, अमित कुमार, संदीप कुमार, कार्यालय सहायक पूजा, अवधेश, तरुण शर्मा, शिवकुमार, सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed