फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protestors detained, Internet service stopped

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

Thu, 19 Dec 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Protestors detained, Internet service stopped
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, इंटरनेट सेवा बंद
विज्ञापन

शामली। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया आदि कुछ संगठनों के नाम पर बिना अनुमति समान नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए कलक्ट्रेट जा रहे करीब 45 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में निजी मुचलकों पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उधर, जिले में सोशल मीडिया के दुरुपयोग की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने जनपद की इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम तक बंद करा दी है।
बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक अलग अलग टुकड़ियों में विरोध प्रदर्शन के लिए कलक्ट्रेट पहुंचने की कोशिश में हैं। इनके द्वारा धरने आदि की कोई अनुमति भी ली गई है। सभी थानों को ऐसे लोगों पर नजर रखने को कहा गया। सभी थानों की पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। शामली में एसटी तिराहे पर ,बाबरी में बुटराड़ा बस अड्डा, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन ,कैराना, कांधला आदि सभी जगहों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी थी। पुलिस ने अलग अलग जगहों से करीब 45 लोगों को पकड़ लिया। इनमें से कुछ पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पोस्टर आदि लिए हुए थे। पुलिस ने इन सभी को एसपी कार्यालय पर एकत्र कर लिया था। एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार पीपीआई आदि कुछ संगठन से जुड़े लोग टुकड़ों में कलक्ट्रेट प्रदर्शन को जा रहे थे। उन्होंने ना तो किसी धरने आदि के लिए आवेदन किया था और ना ही किसी तरह की अनुमति इनके पास थी। धारा 144 लागू हैं। इसलिए इन लोगों को हिरासत में लिया गया था और बाद में उन्हें हिदायत देकर निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आज मध्यरात्रि तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
शामली। व्हाट्सएप गुप आदि सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट करने से माहौल खराब करने के प्रयासों के चलते जिला प्रशासन ने एहतियातन जिले की इंटरनेट सेवा बंद करा दी है। बृहस्पतिवार को शाम करीब तीन बजे इंटरनेट सेवा बंद हो गई थी। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि एहतियातन ये निर्णय लिया गया है। शुक्रवार मध्यरात्रि तक इंटरनेट बंद कराया गया है। इसके बाद आगे की हालात के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed