फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   protested against the increase in the prices of gas and electricity

Shamli News: गैस और बिजली के दामों में वृद्धि पर जताया विरोध

Tue, 07 Mar 2023 07:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:32 AM IST
विज्ञापन
protested against the increase in the prices of gas and electricity
मोहल्ला लाजपतराय में महिला गुलाबी संगठन की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी
शामली। राष्ट्रीय महिला गुलाबी संगठन की बैठक सोमवार को मोहल्ला लाजपतराय स्थित केंद्रीय कार्यालय पर हुई। जिसमें घरेलू गैस और बिजली के दामों में वृद्धि पर विरोध जताया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु सैनी ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। घर का बजट बिगड़ चुका है। जरूरतमंद चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। राष्ट्रीय महासचिव संगीता वर्मा ने कहा कि लाॅकडाउन और नोटबंदी के समय से ही रोजगार और व्यापार खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। सरकार को भी जनता के बारे रोजगार देने के लिए सोचना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष अंजलि बंसल ने कहा कि व्यापारी वर्ग की हालत भी अच्छी नहीं है। महासचिव सुनीता शर्मा ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, बाद में सब जनता को भूल जाते हैं। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री संगीता पाल, राष्ट्रीय सचिव रेखा सैनी, जिलाध्यक्ष पूजा कौशिक, सायमा खान कोमल, सीमा सैनी, सोनिया पांचाल, ऊषा गोस्वामी, सुमन अग्रवाल, सीमा जाटव, अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

मोहल्ला लाजपतराय में महिला गुलाबी संगठन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी

मोहल्ला लाजपतराय में महिला गुलाबी संगठन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed