फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protest against water logging in the village

गांव में जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Protest against water logging in the village
चौसाना में अब्दान नगर मे गंदे पानी की निकासी को लेकर प्रदशर्न करते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
गांव में जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। बिड़ौली क्षेत्र के गांव अब्दाननगर में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
गांव अब्दाननगर के रास्ते में जलभराव के कारण यहां से गुजरना मुश्किल रहता है। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा (सींगरा) व राजेंद्र गोल्डी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव के तालाब की भूमि कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इससे गांव के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गलियों में गंदा पानी भर गया है। ग्रामीणों को मंदिर, खेतों में आने-जाने के लिए गंदे पानी के से होकर गुजरना पड़ रहा है। अश्वनी शर्मा के अधिकारियों से बात करने पर हलका लेखपाल कृष्णपाल शर्मा और चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें समस्या से अवगत कराया। मौके पर पर प्रवीण तरार, धीरज उपाध्याय, ब्रजपाल राणा, धर्मेंद्र कांबोज, जयबीर सिंह, शीशपाल, संतोष, सुमन, बिमला, कैलाश, शुभम, कुलदीप, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed