फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protest against the police who went to take possession of the house, two women tried to commit suicide by pouring oil

Shamli News: मकान पर कब्जा दिलाने गई पुलिस का विरोध, दो महिलाओं ने तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 07 Oct 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Protest against the police who went to take possession of the house, two women tried to commit suicide by pouring oil
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुड़ाना मोड़ के निकट न्यायालय के आदेश पर मकान को कब्जामुक्त कराने पहुंची पुलिस का कब्जाधारी पक्ष ने विरोध किया। उन्होंने तेल की डालकर आत्मदाह करने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए समझाकर शांत किया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ। देर रात तक पुलिस मकान पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के कुडाना मोड़ के निकट एक मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रह है। बताया गया है कि इस मकान पर विजय लक्ष्मी का करीब तीन दशक से कब्जा है। इस मकान पर दीपमाला ने भी अपना हक जताया था। पूर्व में यह मामला पुलिस के पास पहुंचा था, लेकिन पुलिस द्वारा मामले का समाधान न होने पर यह मामला न्यायालय में चला गया था। दीपमाला ने बताया कि न्यायालय से फैसला उनके पक्ष में आया। वह न्यायालय के आदेश लेकर शुक्रवार को थाना आदर्श मंडी पहुंची। शाम को आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और कब्जाधारी पक्ष को न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए मकान खाली करने को कहा। उन्होंने मकान पर अपना हक जताते हुए पुलिस का विरोध किया और मकान खाली करने से मना कर दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो कब्जाधारी पक्ष की दो महिलाओं ने घर के बरामदे में अपने ऊपर तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और समझाकर आत्मदाह करने से रोका। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हंगामे की सूचना पर सीओ सीओ सिटी श्यामवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और कब्जाधारी पक्ष से वार्ता कर न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई किया जाना बताकर शांत किया। देर रात में सीओ की मौजूदगी में पुलिस मकान पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई में जुटी है। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि दो महिलाओं ने हाथ में तेल ले लिया था, उन्हें समझा दिया गया था। न्यायालय के आदेश पर मकान पर कब्जा दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed