{"_id":"639dd39d715076002b0f16dd","slug":"protest-against-pak-minister-and-read-important-news-of-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एक क्लिक में पढ़िए शामली जिले की अहम खबरें, पाक मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन तो कहीं हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक क्लिक में पढ़िए शामली जिले की अहम खबरें, पाक मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन तो कहीं हादसे में मौत
Sat, 17 Dec 2022 08:05 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 17 Dec 2022 08:05 PM IST
सार
शामली की अहम खबरें : कहीं पाकिस्तान के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन हुआ तो कहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक क्लिक में पढ़िए शामली जिले की खास खबरें।
विज्ञापन
पाकिस्तान के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली जिले में शनिवार को कहीं पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ प्रदर्शन हुआ तो कहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पढ़िए जिले की खास खबरें-
विज्ञापन
ये हैं दिनभर की महत्वपूर्ण खबरें-
शामली जिले के किसान बेसहारा गोवंश से परेशान हैं। उनका कहना है कि बेसहारा गोवंश उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उनकी जान को भी खतरा है।
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार रात को फिर हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जिले के किसानों का कहना है कि बंद गोभी का कोई खरीदार नहीं है। उनका कहना है कि हापुड़ की फसल आने पर बंद गोभी के दाम गिर गए हैं। वहीं कई किसानों ने नुकसान होने पर अपनी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। वहीं कुछ किसानों को फिर से अच्छे दाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिलावल का पुतला भी फूंका। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन