{"_id":"6a343a8648ca467c78009aac","slug":"protest-against-islamic-kalma-written-on-football-shamli-news-c-26-1-smrt1048-167874-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फुटबाल पर इस्लामिक कलमा लिखे होने पर विरोध, बिक्री पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फुटबाल पर इस्लामिक कलमा लिखे होने पर विरोध, बिक्री पर रोक लगाने की मांग
Fri, 19 Jun 2026 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे जमीयत उलमा के पदाधिकारी। संवाद
शामली। जमीयत उलमा ने बाजार में बेची जा रही कुछ फुटबाल पर इस्लामिक कलमा एवं अन्य धार्मिक शब्द अंकित होने का विरोध किया है। संगठन ने इस मामले में डीएम को ज्ञापन सौंपकर ऐसी फुटबाल की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
जमीयत उलमा के जनरल सेक्रेटरी मौलाना अय्यूब मिफ्ताही ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार, कबाड़ी बाजार और फव्वारा चौक क्षेत्र की कुछ दुकानों पर ऐसी फुटबाल बेची जा रही हैं जिन पर धार्मिक शब्द या कलमा अंकित है। उन्होंने कहा कि फुटबाल एक खेल सामग्री है, जिसका उपयोग खेल के दौरान पैरों से किया जाता है, ऐसे में पवित्र धार्मिक शब्दों का इस प्रकार उपयोग धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है।
संगठन ने मांग की कि सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि भविष्य में किसी भी खेल सामग्री पर धार्मिक शब्दों या प्रतीकों का प्रयोग न किया जाए। जमीयत उलेमा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मौलाना साजिद कासमी, सादिक आदि रहे।