फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protest Against Electricity Department Continues for 43 Days, Activists Threaten Hunger Strike from Monday

43 दिन से जारी धरना: विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी, समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन, आमरण अनशन की चेतावनी

Sat, 02 Aug 2025 06:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Aug 2025 06:11 PM IST
सार

शहीद भगत सिंह युवा समिति के कार्यकर्ता ऊन तहसील में 43 दिन से विद्युत विभाग के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। समाधान दिवस में डीएम को ज्ञापन सौंपा, मुकदमे व जुर्माना वापस लेने की मांग। सोमवार से आमरण अनशन की चेतावनी।

विज्ञापन
Protest Against Electricity Department Continues for 43 Days, Activists Threaten Hunger Strike from Monday
शामली में धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के तहसील ऊन में विद्युत विभाग के खिलाफ चल रहा धरना 43वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शहीद भगत सिंह युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


धरना उस वक्त शुरू हुआ जब 4 अप्रैल की रात विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान बिना अनुमति एक घर में सीढ़ी लगाकर घुसने की कोशिश की, जिससे स्थानीय लोगों और टीम के बीच विवाद हो गया था। उस समय पुलिस चौकी पर समझौता भी हुआ, लेकिन बाद में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ और कई उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

इन्हीं कार्रवाइयों के खिलाफ कार्यकर्ता 43 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं। शनिवार को समाधान दिवस में भी समिति ने आवाज बुलंद की।

कार्यकर्ताओं की मांग है कि विद्युत विभाग द्वारा दर्ज मुकदमे और लगाए गए जुर्माने वापस लिए जाएं। यदि नहीं लिए जाते तो कस्बेवासियों की तहरीर पर भी मुकदमे दर्ज किए जाएं। बिना नोटिस किसी भी उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन न काटा जाए।

जिलाधिकारी ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन समिति ने धरना खत्म करने से इनकार करते हुए सोमवार से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed