{"_id":"62d5a6096e40957e8b33188b","slug":"protest-against-corruption-and-registration-of-fake-doctors-in-health-department-shamli-news-mrt5975513172","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार व फर्जी चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन के विरोध में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार व फर्जी चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन के विरोध में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार व फर्जी चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन का आरोप लगाकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने पर एक अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
भाकियू अराजनैतिक के नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगाने पर सीएमओ के समक्ष जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि जिले में कैराना, कांधला में दर्जनों हॉस्पिटल में डॉ. एचपी सिंह की फर्जी डिग्री के आधार पर चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जनपद में अप्रशिक्षितों से जमकर वसूली कर रहा है। बागपत जिले में फर्जी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, लेकिन शामली में इस चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उधर, हंगामे की जानकारी पाकर एसडीएम सदर विशू राजा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सीएमओ वार्ता के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। विरोध प्रदर्शन करने व धरना देने वालों में अमित बेनीवाल, आरिफ मास्टर, मुकम्मिल पहलवान, गुलजार खान, कर्मपाल, अनिल मलिक, राजपाल, राव रऊफ, दीपक, अनिल, अजब सिंह, सचिन, निशांत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
वर्जन
आरोपी चिकित्सक को नोटिस भेजा गया है। उसके डिग्री और कागजात जांच के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भेजे गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ