{"_id":"65dce5a724ba2b52750c8b86","slug":"proposals-worth-rs-19-crore-approved-in-board-meeting-shamli-news-c-26-1-sal1002-117102-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बोर्ड बैठक में 19 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बोर्ड बैठक में 19 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत
Tue, 27 Feb 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड सभासद बोर्ड बैठक का बहिष्कार करते हुए। संवाद
झिंझाना। नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए करीब 19 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप तथा एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी द्वारा की गई।
नाराज आठ सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर एसडीएम ऊन से बैठक को निरस्त करने की मांग की। सोमवार को नगर पंचायत द्वारा बोर्ड बैठक का विरोध कर रहे सभासद शाहनवाज, अनुज गुप्ता, जीशान, हाशिम, जहांगीर, पिंकी, नासिर तथा रिहाना ने एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप द्वारा बोर्ड बैठक के नाम पर एजेंडा निकाला था। एजेंडे में बोर्ड बैठक का विषय या प्रस्ताव के बारे नहीं बताया गया है। इसलिए हम बोर्ड बैठक के आठ सदस्य बोर्ड की बैठक को निरस्त करने की मांग करते हैं।
बोर्ड बैठक के आयोजन में वर्ष 2024, 25 के लिए करीब 19 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। जिनमें सड़क निर्माण से लेकर लाइटों के प्रस्ताव शामिल है। इस मौके पर वार्ड सभासद नरेंद्र कश्यप, इस्तिकार सिद्दीकी, तस्लीम कुरैशी, कुसुम, सरफुनिशा, संजय, लिपिक अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।