{"_id":"5dc8589e8ebc3e5b294c2e29","slug":"proposal-to-set-up-rehabilitation-center-will-be-sent-to-the-government-shamli-news-mrt452951234","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा
विज्ञापन

शामली। जिला स्वास्थ्य विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कार्य योजना तैयार की। इसमें पोषण पुनर्वास केंद्र और नवजात शिशु देखभाल इकाई समेत स्टाफ की नियुक्ति किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 की कार्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत जनपद एवं ब्लाक स्तर पर तैयार की जाने वाली पीआईपी की समीक्षा की गई। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि बैठक में 100 बेड का जिला अस्पताल, पोषण पुनर्वास केंद्र, (एनआरसी) और विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 50 एएनएम, 20 स्टाफ नर्स और 20 पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करने, अतिरिक्त उपकेंद्र, रोगी कल्याण समिति, तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के लिए छह चिकित्सक, छह एएनएम का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कैराना, कांधला, थानाभवन नगर में एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना, जसाला और झिंझाना में रोगी कल्याण समिति व साज-सज्जा के लिए बजट की मांग की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि एनआरसी में कुपोषित बच्चों का उपचार होता है और एसएनसीयू में नवजात बीमार बच्चों का उपचार किया जाता है। दोनों यूनिट जनपद के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि इन सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। स्थापना काफी जरूरी है। इस दौरान एसीएमओ डा. सुशील कुमार, डा. राजकुमार सागर, डा. नेतराम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव, डीसीपीएम फईम अहमद, सभी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक, ब्लाक से बीपीएम, बीसीपीएम, डाटा ऑपरेटर और जिला मुख्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।