फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Proposal for interchange at Bhaju on Delhi-Dehradun Economic Corridor rejected

Shamli News: दिल्ली- देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर पर भाजू में इंटरचेंज का प्रस्ताव नामंजूर

Fri, 31 May 2024 03:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 31 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Proposal for interchange at Bhaju on Delhi-Dehradun Economic Corridor rejected
दिल्ली देहरादून इक्नोमिक कोरीडोर का भाजू में रूका पडा उपरी गामी पुल का कार्य
शामली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली ने दिल्ली- देहरादून इकॉननामिक काॉरिडोर एक्सप्रेसवे के भाजू इंटरचेज का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया है। बागपत इकाई की ओर से डीएम शामली रविंद्र सिंह को भाजू इंटरचेंज प्रस्ताव नामंजूर के संबंध में पत्र भेजा गया है। इंटरचेंज की मांग को लेकर भाकियू ने भी भाजू में दो बार महापंचायत की थी।
विज्ञापन



भाजू गांव में इंटरचेंज का कार्य पिछले डेढ़ साल से रुका पड़ा है। दो बार भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इंटरचेंज की मांग को लेकर पंचायत कर चुके हैं। डीएम शामली की संस्तुति पर बागपत परियोजना निदेशक ने भाजू में इंटरचेंज की संस्तुति करके भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली को दो साल पहले भेजी थी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि दिल्ली- देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर के भाजू इंटरचेंज बनाए जाने की संस्तुति राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली मुख्यालय को की गई थी। किंतु एनएचएआई के दिल्ली मुख्यालय से भाजू इंटरचेज नामंजूर किए गया। पत्र बागपत इकाई को प्राप्त हो गया है। बागपत इकाई के परियोजना निदेशक की ओर से डीएम शामली को बुधवार को भाजू इंटरचेंज नामंजूर किए जाने का पत्र भेज दिया गया है। एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली हाईवे पर पर इंटरचेंज स्वीकृत करती है। मुजफ्फरनगर जनपद और भाकियू संगठन की ओर से भाजू मे इंटरचेज की मांग की जा रही थी। जिसे स्वीकार नहीं किया गया है।
विज्ञापन




भाजू में इंटरचेंज जरुरी
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि दिल्ली- देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर की जद में भाजू इंटरचेज दो जनपद शामली और मुजफ्फरनगर जिले के आम नागरिकों के लिए जरूरी है। लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद भाजू इंटरचेंज के मामले में निर्णय लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली के चेयरमैन संतोष यादव और नई सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले मेंं दो हाईवे पर है इंटरचेंज की सुविधा

शामली जिले में पानीपत-खटीमा हाईवे में बुटराड़ा और मेरठ-करनाल में लाक और करौदा महाजन में इंटरचेंज की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed