{"_id":"62c08e048217a35ca63af6b1","slug":"property-dealers-accused-of-blocking-water-drainage-shamli-news-mrt5952822150","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलरों पर पानी की निकासी बंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलरों पर पानी की निकासी बंद करने का आरोप
विज्ञापन
परेशान ग्रामीणों ने तहसील में पहुंचकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन कर प्रॉपर्टी डीलरों पर बस्ती के पानी की निकासी बंद कराने का आरोप लगाया।
इस्लामनगर देहात की ब्लॉक कॉलोनी निवासी ग्रामीण ओंकार, शोकेंद्र, राहुल, सनव्वर, सदाकत, जहीर, फरमान, भोपाल, सोहनवीर, मुकेश, सुरेश व नसीम आदि संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। वहां पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी का रोजमर्रा का गंदा पानी वर्षों से नाले के जरिए बाहर जाता है। आरोप है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने जबरन नाली पर कब्जा करने की नीयत से नाला बंद करके दीवार बनानी शुरू कर दी है। जिस कारण उनके घरों का गंदा पानी बाहर नहीं जा रहा है। इससे पानी रास्ते में भर गया है। गंदे पानी के जमाव से संक्रमित रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी खुलवाने तथा अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
पंचायती कुएं पर अवैध कब्जा करने का आरोप
कैराना। वर्षों पुराने पंचायती कुएं पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया।
गांव बराला कुकरहेड़ी निवासी ग्राम प्रधान पति हारुन व ग्रामीण रियासत, अकबर, माजिद व याकूब अली आदि तहसील पहुंचे और एडीएम संतोष कुमार से शिकायत की। बताया कि उनके गांव में कई वर्षों पुराना पंचायती कुआं है। पिछले दिनों ग्राम प्रधान द्वारा कुएं को ऊपर से छपवा दिया था। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों द्वारा जबरन कुएं पर अवैध कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया है। ग्रामीणों ने पंचायती कुएं से अवैध कब्जा हटवाने तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की। संवाद