फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Promote industrial development: Suresh Rana

औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे : सुरेश राणा

Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Promote industrial development: Suresh Rana
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि उद्यमियों के हित में जल्दी ही नई औद्योगिक नीति बनने जा रही है, जिससे उत्तर प्रदेश का औद्योगिक विकास होगा तथा उद्यमियों को फायदा मिलने पर विकास को पंख लगेंगे। 
विज्ञापन


सोमवार शाम शामली में दिल्ली रोड स्थित एक विवाह मंडप में इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन शामली चेप्टर की ओर से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


उद्यमियों ने गर्मजोशी से सुरेश राणा का स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में सिंगल विंडो सिस्टम पहले से लागू है, मगर अधिकारियों की कमी के कारण अभी उसे ठीक तरह से संचालित नहीं किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू करके समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्दी ही लखनऊ में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की अध्यक्षता में मीटिंग बुलाई जाएगी, उद्यमियों की जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान किया जाएगा। साथ ही 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा भी करेंगे। 


इस दौरान उद्यमियों ने    उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों की तरह ही यूपी में उद्योगों के लिए बिजली मूल्य की दरों में कमी कराने की मांग रखी, ताकि यहां के उद्योग दूसरे प्रदेशों में शिफ्ट न होने पाएं। इस दौरान कार्यक्रम में आईआईए शामली चैप्टर के संरक्षक अशोक बंसल, अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र संगल, जेके जैन, मोहित जैन, सरदार मनजीत सिंह, सुभाष  धीमान, मयंक जैन, नरेंद्र जैन, रघुवीर सिंह आर्य, वेदप्रकाश आर्य, सुरेंद्र कुमार, आलोक जैन, अजय संगल और आशीष मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed