{"_id":"64c80615a5812ba7c106f8e4","slug":"programs-will-be-held-from-schools-to-government-offices-shamli-news-c-26-1-sal1002-6689-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: स्कूलों से लेकर सरकारी कार्यालयों में होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: स्कूलों से लेकर सरकारी कार्यालयों में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
शामली। देश के वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए स्वतंत्रता दिवस से पहले मेरी माटी, मेरा देश अभियान शुरू होगा, जिसे लेकर जिले में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐसे में जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। मातहतों को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। डीडीओ रजत यादव ने बताया कि मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।
9 से 15 अगस्त तक समस्त सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयोंं में माटी गीत का सस्वर गायन होगा। इसके अलावा नागरिक संगठनों, उद्योग व्यापार मंडल, स्वयंसेवकों, एनसीसी और एनएसएस द्वारा प्रभात फेरी या फिर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसी तरह विद्यालयों में स्लोगन लेखन और चित्रकलां प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जनपद के स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। विद्यालयों में आजादी नायकों पर आधारित एकल अभिनय प्रतियोगिता होगी। मेरी माटी मेरा देश को समर्पित विशेष सभाएं आयोजित की जाएंगी। छात्र एवं शिक्षक पंच प्राण प्रतिज्ञा लेंगे और सेल्फी अपलोड करेंगे। चेक प्वाइंटों पर कार्यक्रम के पोस्टर लगवाए जाएंगे। विशेष मार्च आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बसों, ट्रकों को मेरी माटी, मेरा देश के संदशों से रंगा जाएगा। अधिक भीड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर दीवार पेंटिंग और रंगोलियां बनाई जाएंगी।। पंचायत कार्यालयों और सरकारी स्कूलों और केंद्रों पर अभियान के बैनर लगाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर भी बैनर लगेंगे। इसके अलावा 15 अगस्त को स्मारक स्थलों पर एकत्रित होकर कार्यक्रम स्थल पर पंच प्रण शपथ ली जाएगी। सभी ग्राम पंचायतों में एक स्थान चिह्नित कर 75 पौधों का रोपण कर अमृत वाटिका विकसित की जाएगी। 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहाया जाएगा और राष्ट्रगान गायन होगा। डीडीओ ने बताया कि अभी कार्यक्रमों की तारीख निर्धारित नहीं की गई है, जल्द ही तिथिवार कार्यक्रमों का निर्धारण कर दिया जाएगा।