{"_id":"67f2ce79e57e3ab21e00e156","slug":"processions-were-taken-out-on-ram-navami-across-the-district-shamli-news-c-26-1-smrt1047-139803-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिलेभर में राम नवमी पर निकालीं शोभायात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिलेभर में राम नवमी पर निकालीं शोभायात्राएं
विज्ञापन
शामली के आठ्ठे वाला मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ थानाभवन/ जलालाबाद/ कांधला/ ऊन। जिले भर में रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता और हनुमान जी का अभिषेक किया। शहर के हनुमान धाम से अखंड रामायण पाठ की भव्य शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गाें से होकर निकाली गई। दोपहर बारह बजे श्रीराम जन्मोत्सव पर भजन- कीर्तन प्रस्तुत करके श्री रामजी का गुणगान किया।
रविवार को शहर के श्री हनुमान धाम में श्री रामदरबार मंदिर को फूलों से सजाया गया। सुबह सात से लेकर दस बजे तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा शहर के वर्मा मार्केट, वीवी इंटर काॅलेज, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, हनुमान रोड, अग्रसेन पार्क, शामली कोतवाली के बाहर से होते हुए हनुमान धाम पर समाप्त हुई। बैंड बाजों के साथ निकली गई शोभायात्रा में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि एडीएम संतोष कुमार सिंह महाआरती में शामिल हुए।
जलालाबाद कस्बे में प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना व चौकी प्रभारी पवन उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। शोभायात्रा में भव्य राम दरबार में महिला संकीर्तन, सुंदर कांड सेवा समिति के सदस्यों के साथ-साथ श्रीराम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। थानाभवन कस्बे में भगवान श्री राम की शोभायात्रा सनातन धर्म सभा से प्रारंभ होकर नई घास मंडी, मोहल्ला नबीपुरा, टंकी चौंक, से होते हुए हलवाई अट्टा, बाजार चौक से होते हुए सनातन धर्म सभा पर संपन्न हुई। पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
ऊन क्षेत्र के ढिंढाली के शिव मंदिर में राम दरबार की गांव की परिक्रमा के बाद स्थापना की गई। इस अवसर पर शिव मंदिर में हवन पूजा बाबा गंगादास, मानसिंह शास्त्री व सुरेश शर्मा ने सम्पन्न कराया। हवन में मुख्य यजमान गुडविल चौधरी रहे।
कांधला के सिद्धपीठ प्राचीन श्री शाकंभरी देवी भवन मंदिर में भगवान श्री रामलला के जन्मोत्सव पर नगर पालिका परिषद कांधला, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष महाराज के सानिध्य में अखंड श्री रामायण पाठ आयोजित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने विधिवत रूप से पूजन कराकर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। रविवार को कीर्तन, भजन का आयोजन किया गया।
श्री राम जन्म महोत्सव पर डीएम और एसपी ने कन्याओं का पूजन किया : शामली/ कैराना। श्री रामनवमी के अवसर पर अपराह्न तीन बजे जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम कैराना के बनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे। यहां पर पंडित दिवाकर शास्त्री और स्वराज शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद महाआरती और प्रभु श्री राम को भोग लगाया गया। बाद में दोनों अधिकारियों ने 16 कन्याओं के चरण धोए और उन्हें मस्तक पर तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई। इसके अलावा कन्याओं को फलों की टोकरियां और रुपये भेंट किए गए। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, एसडीएम स्वप्निल यादव, सीओ श्याम सिंह, कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
बनखंडी महादेव मंदिर से शाम चार बजे श्री रामलला विराजमान और उनके तीनों भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन की नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्री गणेश, विष्णु भगवान, खाटू श्याम, रामेश्वरम महादेव, बालक राम अयोध्या धाम, अघोरियों संग शिव बारात और मां दुर्गा की सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल रहीं। वहीं बैंड बाजों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे। शोभायात्रा के अंत में फूलों से सजे रथ पर प्रभु श्री राम और उनके भाई विराजमान थे। शोभायात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की इसके अलावा प्रसाद का भी वितरण किया गया।