{"_id":"6473549542e680050605eb44","slug":"procession-taken-out-on-the-occasion-of-supreme-god-kabir-sahibs-manifestation-day-shamli-news-c-26-1-smrt1056-3581-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: परमेश्वर कबीर साहब प्रकट दिवस उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: परमेश्वर कबीर साहब प्रकट दिवस उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
-वेदखेड़ी स्थित सतलोक आश्रम में दो जून से तीन दिवसीय होगा महासमागम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। परमेश्वर कबीर साहब के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी से शोभायात्रा निकाली गई, जो कई जनपदों से होते हुए सतलोक आश्रम में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सतलोक आश्रम में दो जून से तीन दिवसीय महासमागम होगा।
शोभायात्रा काे लेकर चल रहे देशराज दास, हरदेश दास, धर्मवीर दास, प्रवीन दास, शिवम दास आदि ने बताया कि आगामी दो जून से चार जून तक तीन दिवसीय महासमागम का आयोजन सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में किया जाएगा। सतलोक आश्रम वेदखेड़ी से रविवार सुबह सात बजे शुरू हुई सद्गुरु शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। सैकड़ों वाहन शोभायात्रा में शामली से मेरठ होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचे। दोपहर में सहारनपुर जिले से होकर वापस सतलोक आश्रम। समागम में नशा मुक्ति अभियान, दहेज मुक्त भारत, स्वच्छ समाज निर्माण, शांति और भाईचारा स्थापित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान रक्तदान शिविर, अखंड पाठ, दहेज मुक्त शादियां, सत्संग का आयोजन होगा।