{"_id":"67820d6a142613e7bf0bb3e9","slug":"process-started-for-admission-in-atal-residential-school-shamli-news-c-26-1-aur1003-134979-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए शुरू हुई प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए शुरू हुई प्रक्रिया
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लिलौन में आयोजित कैरियर गाइडसेंस मेले में लगी प्रदर्शनी को देखते डी
शामली। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के होनहार बच्चों को मुफ्त में आवासीय शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह और नौ में 140-140 सीटें हैं, जिनमें से 70 छात्रों और 70 छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। आवेदन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और श्रम विभाग में फार्म उपलब्ध कराए गए हैं।
जनपद के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिले, इसलिए साल 2021 में अटल आवासीय योजना की शुरुआत हुई थी। पहले चरण में कक्षा छह में प्रवेश लिए जाते थे, यहां पर सीटों की संख्या सीमित थी। अभी तक महज 80 सीटों पर प्रवेश लिए जाते थे, लेकिन सत्र 2024 में अटल आवासीय विद्यालयों में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 140 कर दिया गया था। इस बार शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
आवेदन कार्यालय सहायक श्रमायुक्त बनत, बीएसए कार्यालय गोहरनी व जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से लेकर वहीं सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी हामिद हुसैन ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए बच्चे की जन्म तिथि 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए बच्चे की जन्मतिथि 1 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच की होनी चाहिए। बताया कि श्रमिक का बोर्ड में पंजीकरण 30 नवंबर 2024 को तीन वर्ष पुराना होना चाहिए और अंशदान भी जमा होना चाहिए।
विज्ञापन
-2 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा
नोडल अधिकारी एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि 2 मार्च को 11 बजे से 1 बजे तक परीक्षा होगी। कक्षा छह में 80 प्रश्न आएंगे और परीक्षा 100 अंकों की होगी।
वहीं कक्षा नौ की परीक्षा 100 अंकों की होगी। दिव्यांग बच्चों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद