{"_id":"6875533e1864853cf6006489","slug":"problems-increased-after-sealing-of-shops-shopkeepers-got-worried-shamli-news-c-26-1-sal1002-145709-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुकानों की सीलिंग के बाद बढ़ी परेशानियां, दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुकानों की सीलिंग के बाद बढ़ी परेशानियां, दुकानदार परेशान
विज्ञापन
झिंझाना। भूमि विवाद में चौसाना की 13 दुकानों पर रविवार को हुई सीलिंग के बाद सोमवार को दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। वर्षों से दुकान चलाने वाले व्यापारी अब सड़क किनारे बेकार बैठे नजर आए।
कार मिस्त्री नदीम ने बताया कि ग्राहक कार सही कराने आया था, लेकिन औजार दुकान में बंद हैं। पड़ोसी से कुछ औजार लेकर काम शुरू किया, पर जब स्पेयर पार्ट्स की जरूरत पड़ी तो नहीं मिल सके, क्योंकि आमतौर पर जिन दुकानों से सामान लिया जाता था, वे भी सील हैं।
दूसरी दुकान पर भी जरूरी सामान नहीं मिला। मिक्सी-ग्राइंडर रिपेयर करने वाले अफजल ने बताया कि कुछ औजार बाहर थे, उन्हें लेकर दुकान के पास बैठा रहा, लेकिन एक भी ग्राहक नहीं आया। अन्य दुकानदार भी दुकान के सामने या सड़क किनारे खामोशी से बैठे नजर आए।
विज्ञापन
भूमि मालिक वसीम राजा ने बताया कि यह जमीन पुश्तैनी है और 1981 में वैध बैनामा हुआ था। मामला हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से कई परिवारों का रोजगार प्रभावित हुआ है। उनकी तबीयत भी खराब हो गई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।