फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Problems are solved on priority basis

प्राथमिकता के आधार पर समस्याएं हल हों

Sun, 18 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 18 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Problems are solved on priority basis
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला मुख्यालय पर पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को पेेंशनर्स दिवस मनाया गया। एडीएम ने पेंशनर्स की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारित किया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम भरत पांडे की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस आयोजित किया। कहा कि जो पेंशनर्स  है, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो और प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याएं हल करने का प्रयास होना चाहिए। नोट बंदी के कारण सभी पेंशनर्स अपने अपने जीवन प्रमाण पत्र जिन्होंने अभी तक बैंकों में जमा नहीं कराए हैं वे पेंशनर्स सीधे ट्रेजरी में जमा करा दें।
विज्ञापन


जिस विभाग अधिकारी का रिटायरमेंट के चार से पांच महीने रह गए हैं, उन्हें ई-पेंशन के सभी कागज उपलब्ध करा लिए जाएं। मौके पर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी एसके गौतम, एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम अली, समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह जिला पूर्ति अधिकार ओमहरि सहित अधिकारी व कर्मचारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 को होगा प्रशिक्षण 

अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय ने बताया कि विधानसभा चुनाव के संबंध में सभी नोडल अधिकारी, आरओ, ए ईआरओ, ईआरओ निर्वाचन से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण 19 दिसंबर को 12 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में दिया जाएगा। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी 5, आरओ 3, एईआरओ 6, ईआरओ 6 मौजूद रहेंगे। मौक पर एसडीएम एमपी सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह उपस्थित रहे।  


एसडीएम ने बांटे चेक
एसडीएम सदर एमपी सिंह ने तहसील में करंट लगने और सर्पदंश से मौत होने के साथ गन्ने की फसल के मुआवजा के रूप में पीड़ितों को दो लाख रुपये के चेक बांटे। संजय के नलकूप पर सुशीला देवी पत्नी विनोद निवासी लिसाढ़ की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। ब्रिजेश पत्नि राजपाल सिंह जिनके लड़के की सर्पदंश से मृृत्यु हो गई थी। पीड़ितों के परिजनों को एसडीएम सदर ने दो लाख रुपये के चेक वितरित किए।  वहीं, सत्यवीर सिंह पुत्र श्री बलजोर सिंह की गन्ने के खेत में आग लग गई थी। जिसे 15 हजार का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed