फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Problem not solved, women angry

नहीं हुआ समस्या का समाधान, भड़की महिलाएं

Wed, 12 Feb 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Problem not solved, women angry
थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन के पति से वार्ता करती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
थानाभवन। आश्वासन के बावजूद पानी की समस्या का समाधान न होने से गुस्साई सरस्वती विहार कॉलोनी की महिलाओं ने दोबारा नगर पंचायत कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर चेयरमैन के पति ने महिलाओं को दो दिन के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

कस्बे की सरस्वती विहार कॉलोनी की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। आरोप था कि पिछले 15 दिन से लाइन में खराबी आने के कारण उन्हें पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। कॉलोनी में मात्र एक हैंडपंप है और वह भी कई दिनों से खराब पड़ा है। नगर पंचायत ने उन्हें रविवार तक समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया था, लेकिन सोमवार भी बीत जाने के बाद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इससे गुस्साई महिलाएं मंगलवार को फिर नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है, जिस कारण उनकी कॉलोनी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। महिलाओं ने इस दौरान नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन के पति इंतजार अजीज मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को बुधवार शाम तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हेमलता त्यागी, मीनू शर्मा, संगीता शर्मा, अंगूरी पांचाल, कुसुम देवी, क़ृष्णा देवी, पिंकी शर्मा, माया और बाला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed