फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Priyanka Gandhi will join Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra

Shamli News: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगी प्रियंका गांधी

Fri, 30 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will join Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra
कैराना (शामली)। पांच जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। ऊंचागांव में पांच घंटे राहुल गांधी विश्राम करेंगे। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ हैं।
विज्ञापन

यूपी हरियाणा बॉर्डर से भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। इससे पहले पांच जनवरी को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक राहुल गांधी ऊंचागांव में सड़क किनारे करीब 55 बीघा भूमि पर बनाए जा रहे कैंपस में पांच घंटे विश्राम करेंगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ हैं। राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलम चौधरी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे राहुल गांधी के साथ उनकी बहन एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, प्रदेशाध्यक्ष बिरज राज खाबरी व पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी साथ आएंगे।
विज्ञापन

इन स्थानीय नेताओं से राहुल गांधी करेंगे मुलाकात
बताया गया कि ऊंचागांव में विश्राम के दौरान राहुल गांधी शामली जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलम चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष शामली वैभव गर्ग, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं गांव पंजीठ निवासी वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य अखलाक चौधरी आदि स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़े रोड़े को उठाने के लिए लिखा पत्र
राहुल गांधी के नेतृत्व में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान पुराने सल्फर के निकट सड़क किनारे रोड़े के ढेर पड़े हुए हैं। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने रोड़े को उठवाने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा है। जल्द ही रोडे़ को उठवाकर रोड को साफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed