फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Private bus operators protested at ARTO office

प्राइवेट बस संचालकों ने एआरटीओ कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Private bus operators protested at ARTO office
शामली। शहर के प्राईवेट बस संचालकों ने सीएनजी ऑटो के अवैध संचालन का आरोप लगाते हुए एआरटीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिसके बाद एआरटीओ ने दो दिन में अभियान चलाकर ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर के प्राइवेट बस संचालक शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया, इसके बाद धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में अवैध से तरीके से ऑटो संचालन किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि प्राइवेट बस संचालक परिवहन विभाग को टैक्स देते हैं। लेकिन इसके बावजूद प्राइवेट बसों के रूट पर दर्जनों की संख्या में सीएनजी ऑटो संचालित किए जा रहे हैं। जो बसों के पहुंचने से पहले ही सवारियां लेकर निकल जाते हैं। इस दौरान एआरटीओ मुंशीलाल उनके बीच पहुंचे और हंगामा कर रहे बस संचालकों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दो दिन में सीएनजी ऑटो चालकों का रूट निर्धारित कर दिया जाएगा। जो ऑटो गलत रूट पर चलेंगे, उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कृष्णपाल सिंह, गुड्डू, पिंकू, अरविंद पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed