फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Princes will focus on rural development

गांवों में विकास कराने पर रहेगा प्रधानों का जोर

Thu, 21 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 21 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Princes will focus on rural development
Meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। ब्लॉक कार्यालय पर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक हुई। जिसमें गांवों में विकास कार्य कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में अनिरुद्ध कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष डा. योगेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों का एकमात्र उद्देश्य विकास कार्य कराने का होना चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही प्रधानों को अपने हक प्राप्त करने के लिए एकजुट भी होना होगा। बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों को कर्तव्यों व अधिकारों की जानकारी दी गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने नौजल नौजली के प्रधान अनिरुद्ध कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि संगठन की नीतियों का पालन करना व विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बैठक के दौरान सुशील तोमर, धर्मेंद्र मलिक, लाखन सिंह, अनंगपाल, हरवीर सिंह, विनय राणा, राव मुरसलीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed