फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Primary school opened after two and a half months

ढाई माह बाद खुला प्राथमिक विद्यालय

Wed, 17 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Primary school opened after two and a half months
बाबरी क्षेत्र के गांव लाडो मजरी प्राथमिक स्कूल में बच्चो को पढाता शिक्षक - फोटो : SHAMLI
ढाई माह बाद खुला प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन

बाबरी। रायपुर गांव के मजरा लाडोमजरी में प्राथमिक विद्यालय का संचालन आखिर ढाई माह बाद शुरू हो गया। विद्यालय में तैनात एकमात्र शिक्षक के लगातार गैरहाजिर रहने से 32 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया था। बुधवार को विभाग ने एक शिक्षक की तैनाती कर विद्यालय का संचालन शुरू करा दिया।

गांव लाडोमजरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में 32 छात्र पंजीकृत हैं। विद्यालय की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य हितेश कुमार व अन्य शिक्षक अरविंद कुमार पर थी। कुछ समय पूर्व प्रधानाचार्य हितेश कुमार को एआरपी के पद पर तैनात कर दिया गया, जबकि दूसरे शिक्षक अरविंद कुमार को प्रधानाचार्य का चार्ज सौंप दिया गया था। ढाई माह से अरविंद कुमार स्कूल नहीं आ रहे थे। इसके चलते स्कूल बंद था। अमर उजाला ने पांच मार्च व 15 मार्च के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबराल ने गोगवान जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में तैनात शिक्षक सचिन कुमार को लाडोमजरी में अस्थायी रूप से तैनात कर दिया है। तैनाती आदेश के बाद सचिन कुमार ने अभिभावकों से मिलकर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए कहा। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय में 12 बच्चे पहुंचे, जिससे विद्यालय में शिक्षण शुरू हो गया। ग्रामीण ठाकुर भोपाल सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, प्रदीप छोक्कर आदि ने मामले को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed