फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Price reduced, prevented wheat farmer

मूल्य कम, किसान ने रोका गेेहंू

Sat, 30 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 30 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Price reduced, prevented wheat farmer
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। इस बार भी जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल लग रहा है। सरकारी भाव के बराबर बाजार मूल्य होने से किसानों ने मंहगे दाम की उम्मीद में अभी से गेहूं का स्टाक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 

जिले में गेहूं खरीद केंद्र के लिए खाद्य विभाग के चार, पीसीएफ के 16 और एफसीआई के मात्र एक खरीद केंद्र खोले गए हैं। गेहूं खरीद के लिए पीसीएफ के 16 खरीद केंद्र, खाद्य विभाग के चार खरीद केंद्र एवं एफसीआई का एक खरीद केंद्र है। एफसीआई का खरीद केंद्र अभी तक चालू नहीं हो पाया है। 20 खरीद केंद्रों पर अभी तक 19 हजार 153 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। जिसमें पीसीएफ की 13 हजार 79 क्विंटल और खाद्य विभाग की 6 हजार 80 क्विंटल शामिल है।

विज्ञापन


खरीद एजेंसियों द्वारा 1525 प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है। जरूरत मंद किसान ही अपना खरीद केंद्रों पर बेचने के लिए ला रहा है। किसान गेहूं के महंगे रेट की इंतजार में है। जिस पर किसान गेहूं का स्टाक करना शुरू हो गया है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार और पीसीएफ के प्रबंधक बलवीर सिंह ने बताया कि खरीद केंद्रों पर गेहूं का मूल्य 1525 रुपये प्रति क्विंटल है, बाजार में गेहूं का मूल्य 1500 रुपये क्विंटल के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

जरूरत मंद किसान अपना गेहूं खरीद केंद्रों पर ला रहा है। किसान गेहूं के अच्छे मूल्य के मौके की तलाश में है। खरीद केंद्र सूने पडे़ रहे। सूना केंद्रों को देखकर लगता है कि लक्ष्य पूरा होना कठिन हो जाएगा।

 

गेहूं की कम खरीद पर भड़के सीडीओ
शामली। सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने शामली नवीन मंडी स्थल पर खाद्य विभाग के खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर विजय राज सिंह मौजूद रहे। केंद्र के बाहर बैनर लगा हुआ पाया गया। केंद्र पर 28 अप्रैल तक 1664.50 कुंतल गेहूं की खरीद हो पाई है।

 

उसमें 1450 कुंतल गेहूं की डिलीवरी भारतीय  खाद्य निगम बामनहेड़ी के लिए हो चुकी है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि उन्हें 30 लाख रुपये की धनराशि भुगतान हेतु प्राप्त हुई है। जिसमें सेवह 19.29 लाख रुपये का भुगतान आरटी जीसीएस के माध्यम से किसानों को  किया जा चुका है। खरीद केंद्र पर सत्यवीर निवासी टपराना के 16 कुल गेहूं का 24400 रुपये का सभी कागजातों से सत्यापन किया गया। इस केंद्र पर 26434 बोरे प्राप्त हुए। जिसमें से 23150 बोरे भर चुके हैं। सीडीओ ने मंडी समिति में पीसीएफ के खरीद केंद्र का जायजा लिया।  केंद्र के बाहर गेहूं खरीद का केंद्र का बैनर लगा हुआ पाया। 16 अप्रैल से  36.50  कुंतल की खरीद हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed