फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pressure in the boiler was not made, sugar mill remained closed

बॉयलर में नहीं बना प्रेशर, बंद रही शुगर मिल

Sat, 07 Nov 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pressure in the boiler was not made, sugar mill remained closed
शामली शु्गर मिल के यार्ड में खडी गन्ने से भरी बुग्गी - फोटो : SHAMLI
शामली। तकनीकी खराबी के चलते शामली शुगर मिल का संचालन दूसरे दिन भी नहीं हो सका। जो किसान गन्ना लेकर पहुंचे थे उन्हें यार्ड में भेज दिया गया, जबकि अन्य किसानों को एसएमएस भेजकर अगली सूचना तक गन्ना नहीं लाने के लिए कह दिया गया। शुक्रवार को दिन भर मिल कभी चलती तो कभी बंद होती रही। बताया गया कि बॉयलर में प्रेशर नहीं बनने के कारण मिल नहीं चल पा रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल के पेराई सत्र का पूजन के बाद शुभारंभ किया गया था। शाम चार बजे मिल चली लेकिन कुछ देर बाद ही बंद हो गई। बॉयलर में प्रेशर नहीं बनने के कारण चीनी मिल पूरी रात और शुक्रवार शाम तक बंद रही। मिल न चलने से अफसरों में अफरातफरी मच गई। मिल की ओर से किसानों को मोबाइल पर मेसेज भेजकर गन्ना नहीं लाने के लिए कहा गया है। जो किसान गन्ना लेकर आ गए थे उसे यार्ड में ले लिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के लगभग चीनी मिल की तकनीकी खराबी को ठीक करके चालू कर दिया गया। थोड़ी देर बाद चीनी मिल फिर बंद हो गई। चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बायलर में स्टीम नहीं बन रही थी। मिल की ओर नया गन्ना का इंडेंट जारी नहीं किया गया है। फिलहाल मिल में लगभग 15 हजार क्विंटल गन्ना पड़ा है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल में बायलर में प्रेशर न बनने से मिल फिर बंद हो गई है। दिन में मिल का संचालन तीन-चार घंटे ही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पेराई सत्र की शुरुआत में ही बंद हो जाती है मिल
शामली। जिले की थानाभवन और ऊन चीनी मिलों से पांच दिन बाद शामली मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया, लेकिन ये फिर भी नहीं चल पाई। पिछले वर्ष भी मिल में इसी तरह की समस्या आई थी। पिछले साल 31 अक्तूबर को पेराई पूजन कर दिया गया था। इसके बावजूद पांच दिन तक मिल बंद रही थी। बताया जाता है कि मिल प्रबंधन को बॉयलर में खराबी की जानकारी पहले से थी। इसके चलते ही पहले दो नवंबर, बाद में पांच नवंबर को मिल संचालन की तिथि घोषित की। मिल संचालन में हो रही देरी से किसान परेशान हैं। गन्ने की कटाई नहीं होने से गेहूं की बुवाई लेट होगी।

शामली शु्गर मिल चेन के पास पडा गन्ना

शामली शु्गर मिल चेन के पास पडा गन्ना- फोटो : SHAMLI

शामली शु्गर मिल में बंद पडा  चेन यार्ड

शामली शु्गर मिल में बंद पडा चेन यार्ड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed