{"_id":"6980f2e20afae875ec0c057f","slug":"prepare-from-ncert-books-focus-on-equations-shamli-news-c-26-1-aur1003-158748-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एनसीईआरटी की किताबों से करें तैयारी, समीकरणों पर दे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एनसीईआरटी की किताबों से करें तैयारी, समीकरणों पर दे ध्यान
Tue, 03 Feb 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक आते ही छात्रों में रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इसे ध्यान में रखते हुए आर इंटर कॉलेज, शामली के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने छात्रों को रसायन विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उपयोगी और व्यवाहारिक सुझाव दिए हैं।
प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि रसायन विज्ञान ऐसा विषय है, जिसमें थ्योरी, संख्यात्मक प्रश्न और रासायनिक समीकरणों का संतुलन बहुत जरूरी होता है। यदि छात्र सही रणनीति के साथ नियमित अभ्यास करें, तो इस विषय में बेहतर अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्रों को घबराने के बजाय एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में अधिकतर प्रश्न इन्हीं पुस्तकों से पूछे जाते हैं।
रसायन विज्ञान में सफलता के लिए जरूरी टिप्स
एनसीईआरटी पर फोकस रखें
यूपी बोर्ड परीक्षा में अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी से ही पूछे जाते हैं। हर अध्याय को ध्यान से पढ़ें।
रासायनिक समीकरणों का अभ्यास करें, समीकरण लिखते समय संतुलन और पूर्णता का विशेष ध्यान रखें।
मोल संकल्पना, स्टोइकियोमेट्री और विलयन से जुड़े प्रश्न नियमित अभ्यास से आसान हो जाते हैं।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के उपाय, डायग्राम व चार्ट बनाकर पढ़ें
इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री और कार्बनिक रसायन को चार्ट व फ्लो-डायग्राम से समझना आसान होता है।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें, उत्तर लिखने की सही शैली अपनाएं
5 से 10 वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न समझ में आता है।
उत्तर साफ भाषा में, बिंदुओं में लिखें और जहां जरूरी हो वहां लेबल वाले चित्र जरूर बनाएं।