फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   prepare for exam from website

वेबसाइट से करें परीक्षा की तैयारी

Thu, 17 Mar 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
prepare for exam from website
वेबसाइट से करें परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन

शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड के छात्रों की विधिवत तैयारी कराने के लिए शिक्षण सामग्री को वेबसाइट पर अपलोड किया है। पूरा प्रश्न बैंक एनसीईआरटी की किताबों के साथ अपलोड करके छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारी करने का भी विकल्प दिया है।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राएं तैयारियों में जुटे हुए हैं। छात्र किताबों के साथ ऑनलाइन माध्यम की तलाश में भी लगे रहते हैं और परीक्षा संबंधित सामग्री की खोज कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों की सहूलियत और परीक्षा की तैयारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ही शिक्षण सामग्री अपलोड की है। विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की किताबों से लेकर मॉडल पेपर और प्रश्न बैंक भी शामिल किए गए हैं। ज्यादातर छात्र टॉपिक रिवीजन के लिए मॉडल पेपरों से ही सहयोग लेते हैं। परीक्षार्थियों के लिए विषयवार प्रश्न बैंक बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर परीक्षाओं से जुड़ी तमाम सामग्री तैयार करके अपलोड की गई है। परीक्षार्थी वेबसाइट पर प्रश्न बैंक सहित तमाम सामग्री डाउनलोड करके तैयारी कर सकते हैं। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षार्थियों को वेबसाइट से सहयोग लेने के लिए बोलें, ताकि परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed