{"_id":"678e9ae957e54847670e4329","slug":"prepare-by-making-a-time-table-students-remain-stress-free-shamli-news-c-26-1-aur1003-135541-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: टाइम टेबल बनाकर करें तैयारी, तनाव से मुक्त रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: टाइम टेबल बनाकर करें तैयारी, तनाव से मुक्त रहे विद्यार्थी
Tue, 21 Jan 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा बोर्ड परीक्षा संवाद के दौरान वीवी इंटर कॉलेज में टिप्स देती शिक्षिकाएं। संवा
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी तैयारी में जुटे हुए हैं। वीवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षिकाओं से संवाद किया गया। शिक्षिकाओं ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को हर विषय की तैयारी टाइम टेबल बनाकर व तनाव मुक्त होकर करनी चाहिए। अगर समय सारिणी बनाकर एकाग्रता के साथ तैयारी की जाए तो उसका परिणाम अच्छा आएगा। फार्मूले याद होंगे तो प्रश्नों के उत्तर देने में आसानी रहेगी। हिंदी की परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण बिंदी और मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। अच्छी लिखाई और सही शब्द ही अच्छे अंक दिलाते है।
-विद्यार्थियों को सबसे पहले सूत्र को याद करना चाहिए और थ्योरी को कई बार पढ़े, क्योंकि भौतिक विज्ञान में सिर्फ थ्योरी ज्यादा जरूरी होती है। जिस विद्यार्थी ने थ्योरी याद कर ली, उसके सामने किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। समीकरण होते है, सूत्र होते है, मात्रक होते है, अगर उनकी अच्छी तरह तैयारी करेंगे तो नंबर भी अच्छे आएंगे। -डॉ. शालू, शिक्षिका, भौतिक विज्ञान।
- विद्यार्थियों को रात में नींद पूरी लेनी चाहिए। नींद पूरी होगी तो विद्यार्थी तनाव मुक्त रहेंगे। पढ़ाई के समय किसी भी तरह का तनाव न लें। विद्यार्थियों को नोट्स बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। उन्हें पढ़ाई करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। सबसे पहले जो सवाल है उसे ध्यान से पढ़े और कोई भी सवाल नहीं छोड़े। -डॉ. अर्चना सिंघल, शिक्षिका, अंंग्रेजी
विज्ञापन
-हिंदी के पेपर को आसान नहीं समझना चाहिए। विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना लेखन सुधारना होगा, क्योकि लेखन पर ही परीक्षा में अंक दिए जाते हैं। विद्यार्थियों को मात्राओं का ज्ञान होना चाहिए। सवाल को ज्यादा लंबा न करें। सवाल सभी करने चाहिए, चाहे वह छोटा हो या बड़ा।
-डॉ. अनुराधा, शिक्षिका हिंदी
-सुबह चार बजे से छह बजे तक याद करने का सबसे ज्यादा अच्छा समय होता है। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सवाल को बार-बार हल करें और इसके बाद चेक करें कि जो सवाल हल किया है। कहीं उसमें गलती तो नहीं है। पेपर को देखकर घबराए नहीं और उसको समझने का प्रयास करें। - डॉ. रेणू गुप्ता, शिक्षिका कॉमर्स