फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations to illuminate homes away from electricity with solar lights

बिजली से दूर परिवारों को अब सौलर पैनल

Tue, 08 Oct 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Preparations to illuminate homes away from electricity with solar lights
Preparations to illuminate homes away from electricity with solar lights
शामली/थानाभवन। सरकार की सौभाग्य योजना के तहत अब विद्युत लाइन से दूर परिवारों को ऊर्जा निगम की ओर से सोलर पैनल वितरित किए जाएंगे। इसके लिए सर्वे का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस माह के अंत तक इस योजना का लाभ देने की योजना है।
विज्ञापन

दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से विद्युत कनेक्शन से वंचित परिवारों के लिए सौभाग्य योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना से बड़े पैमाने पर जिले के लोगों को लाभान्वित किया गया, लेकिन अब भी जिले में कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इसकी वजह है कि कई परिवार या तो खेतों में घर बनाकर रहने लगे या फिर ऊर्जा निगम की विद्युत लाइन उन घरों से काफी दूर हैं। जहां तक केबल पहुंचाकर लाइन देना संभव नहीं है। वहां तक लाइन ले जाने में ही लाखों का खर्च है, या फिर लाइन ले जाने को उचित व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि सरकार की मुफ्त कनेक्शन योजना चलने के बावजूद इन परिवारों को लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

इन लोगों की परेशानियों को देखते हुए ऊर्जा निगम के सरकार के निर्देश पर सौभाग्य योजना के अंतर्गत ही सोलर पैनल योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत ऐसे परिवारों को चिह्नित किया जाएगा, जिन्हें विद्युत लाइन दूर होने की वजह से मुफ्त कनेक्शन का लाभ नहीं मिल पाया है। इस संबंध में शामली के अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने जिले के सभी एसडीओ व अवर अभियंताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा कि ऐसे परिवारों की सूची तैयार कर उनके आधार कार्ड सहित सूचना नौ अक्तूबर तक जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद यह जानकारी ऊर्जा निगम मुख्यालय भेजी जाएगी। इस माह के अंत में ही लोगों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा एक किलोवाट का पैनल
इस योजना के तहत लाभ के दायरे में आने वाले परिवारों को एक किलोवाट का सोलर पैनल दिया जाएगा। इसके बाद बैटरे की व्यवस्था उपभोक्ता को अपने खर्च पर करनी होगी।

जिले में सर्वे शुरू किया गया है। निगम की टीमें इसमें लगी हैं। सर्वे में चिह्नित परिवारों को इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। सौर ऊर्जा पैनल नेडा द्वारा लगाया जाएगा। इस संबंध में निगम स्तर से ही नेडा से बात हुई हैं। - जेके पाल, अधीक्षण अभियंता शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed